फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ‘छह कांग्रेस विधायक JDU में... गहलोत बिहार जाकर रोक सकें तो रोक लें’, पूर्व CM को किसने दी चुनौती?

Tue, 18 Nov 2025 04:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Taunt on Ashok Gehlot: भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कांग्रेस और अशोक गहलोत पर तीखे आरोप लगाते हुए दावा किया कि कांग्रेस के छह विधायक जदयू में जा सकते हैं। उन्होंने अंता उपचुनाव का जिक्र कर भाजपा पर लगे वोट चोरी के आरोपों को खारिज किया और कांग्रेस नेतृत्व को विफल बताया।
 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल और पूर्व सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने मंगलवार को मीडिया से संवाद के दौरान कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व पर कड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के छह विधायक जल्द ही जदयू में शामिल हो सकते हैं और कांग्रेस संगठन उन्हें रोक पाने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि उनको तो रोक लें गहलोत… अगर रोक सकते हैं।

विज्ञापन

 
‘गहलोत अपनी राजनीति बिहार में आजमाएं’
अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राजस्थान में जिस तरह वे ‘विधायक बचाने’ की राजनीति करते थे, अब वही अभ्यास उन्हें बिहार में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गहलोत यह स्वीकार कर लें कि कांग्रेस आज जिस स्थिति में पहुंची है, वह उसकी खुद की विफलताओं का परिणाम है, न कि किसी बाहरी कारण का।
 
अंता उपचुनाव का हवाला देकर कांग्रेस पर तंज
अग्रवाल ने कहा कि अंता उपचुनाव के परिणाम इस बात का संकेत हैं कि भाजपा निष्पक्ष चुनाव कराती है और जनता का विश्वास पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि जो लोग बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, यह परिणाम उनके मुंह पर तमाचा है। हमने जनभावनाओं का सम्मान किया है।
विज्ञापन



 
चुनाव आयोग पर लगाए आरोपों को बताया ‘राजनीतिक स्टंट’
चर्चा के दौरान अग्रवाल ने कांग्रेस के 65 वर्षों के शासन की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले 65 वर्षों में कांग्रेस ने केवल जुमलेबाजी की, जबकि भाजपा ने गरीबों और मध्यम वर्ग के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather Today: उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, तापमान 5°C से नीचे; 5 जिलों में कोल्ड-वेव अलर्ट
विज्ञापन

 
उन्होंने कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को भी खारिज किया। अग्रवाल ने कहा कि आयोग केवल नीति और प्रक्रिया तय करता है, जबकि चुनाव संचालन प्रशासनिक अधिकारियों (DM और BLO) द्वारा किया जाता है, जो राज्य सरकार के अधीन होते हैं। ऐसे में भाजपा पर आरोप लगाना हास्यास्पद है।
 
‘कांग्रेस अपने ही पतन की जिम्मेदार’
अग्रवाल ने कांग्रेस पर हार का बहाना खोजने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी बिना फूट के भी वहां पहुंच गई है जहां उसका जनाधार लगभग समाप्त हो चुका है। उन्होंने अंत में दोहराया कि अशोक गहलोत राजस्थान छोड़कर बिहार चले जाएं, शायद वहां कुछ बचा सकें।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: भीलवाड़ा में बड़ा अवैध वनों की कटाई घोटाला उजागर, वनकर्मियों की भूमिका पर ACB की जांच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें