एसआई भर्ती रद्द होने के बाद क्रेडिट की लड़ाई शुरू हो गई। भर्ती रद्द होने के सवाल पर गुरुवार को एक चैनल पर बहस के दौरान कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और आरएलपी सुप्रीमो तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के बीच जबरदस्त जुबानी जंग छिड़ गई। दोनों के बीच बात बढ़ते-बढ़ते गालीबाजी तक पहुंच गई। किरोड़ी ने हनुमान को धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम ज्यादा बोलोगे तो तुम्हारा नाम भी पेपर लीक में जुड़ जाएगा, इसलिए नागौर में ही नेतागिरी करो। इस पर हनुमान ने पलट कर कहा-आप राजस्थान के नेता कब से हो गए? आपका जमाना अब गया। दोनों के बीच करीब 3 मिनट तक तू-तू, मैं-मैं चली और बाद में एंकर को बीच बचाव में उतरना पड़ा। अब दोनों नेताओं के बीच हुई इस तू-तड़ाक का ऑडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
यहां से शुरू हुई लड़ाई
किरोड़ी और हनुमान बेनीवाल कभी सियासी साझेदार थे। दोनों ने मिलकर राजस्थान में थर्ड फ्रंट भी तैयार किया था। एसआई भर्ती को लेकर किरोड़ी ने कुछ हद तक हनुमान बेनीवाल
इन्हें भी पढ़े:
Jaipur News: गणपति बप्पा मोरया! गढ़ गणेश पहुंचेगी आज शोभा यात्रा, अश्वमेघ यज्ञ से हुई थी इस मंदिर की स्थापना
हनुमान बोले: अब बहुत से लोग बाइट देने आ जाएंगे
न्यूज एंकर जब एसआई भर्ती रद्द किए जाने को लेकर हनुमान बेनीवाल ने सवाल कर रहे थे तो उन्होंने कहा- अब बहुत से लोग बाइट देने आ जाएंगे, जब कुछ होने वाला नहीं था, तब हमने दिल्ली कूच की तैयारी की थी। लाखों युवाओं ने प्रदर्शन किए। कांग्रेस ने पेपर लीक कराया और बीजेपी उसे छिपा रही थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मंत्री केके बिश्नोई परदे डाल रहे हैं।
"
किरोड़ी का पलटवार: मैं तो शुरू से कह रहा था रद्द करो
किरोड़ी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- "मैं तो शुरू से कह रहा था परीक्षा रद्द करो। दो बार मुख्यमंत्री से बात की, तीन बार बयान दिया। मेरी मर्यादा है कि सरकार में रहकर सड़क पर नहीं उतर सकता, लेकिन जितना बोला, उतना काफी है। पेपर लीक पर मैं ही सड़क पर उतरा था।”
"क्रांति मैं करूंगा, आपकी उम्र हो गई" – हनुमान
हनुमान बेनीवाल ने तंज कसते हुए कहा, “क्रांति मैं ही करूंगा, आपकी उम्र अब हो गई है।” इस पर किरोड़ी मीणा बोले, “मेरी उम्र चाहे जितनी हो, मेरी जितना परिश्रम करना सीखो। फर्जीवाड़ा मत करो।”
इस पर हनुमान बोले, “आप मुझे जानते हो, लेकिन आपने धोखा दिया। आदिवासी पार्टी बनाकर हमें छोड़ गए।”
"ज्यादा बोलोगे तो तुम्हारा नाम जुड़ जाएगा" – किरोड़ी की चेतावनी
इस पर दोनों के बीच बहस गरमाई तो किरोड़ी मीणा बोले, “ज्यादा बोलोगे तो तुम्हारा नाम भी जुड़ जाएगा। नागौर में ही नेतागिरी करो।” हनुमान बेनीवाल ने पलटकर कहा, “आप राजस्थान के नेता कब हो गए? आपका जमाना अब गया।”इसके बाद किरोड़ी बोले, “दौसा आए थे तो पुलिस ने मारा तो मेरे सामने स्टेशन में घुस गए थे।” इस पर हनुमान बोले, “फिर मुझे छोड़कर भाग क्यों गए?”
बेनीवाल बोले: आप सभी गुंडों और चोरों की मदद करते हो
हनुमान बेनीवाल ने कहा, “आप सभी गुंडों और चोरों की मदद करते हो। नकली आदमी हो आप।” इस पर किरोड़ी मीणा बुरी तरह भड़क गए और बोले, “राजनीति में तुम्हें लाने वाला मैं हूं, आगे बढ़ाने वाला भी मैं ही हूं।” बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे को लुटेरा और धोखेबाज तक कह दिया।