फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SI Paper Leak Case: पेपर लीक केस में बड़ी कार्रवाई: 50 हजार के इनामी विनोद रेवाड़ को SOG ने ओडिशा से दबोचा

Fri, 29 Aug 2025 09:19 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

SI Paper Leak Case: राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने पेपर लीक माफिया के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार के इनामी आरोपी विनोद कुमार रेवाड़ को ओडिशा के नयागढ़ से गिरफ्तार किया। वह SI भर्ती 2021, वरिष्ठ अध्यापक द्वितीय ग्रेड और स्कूल लेक्चरर पेपर लीक मामलों में वांछित था।
विज्ञापन
विनोद कुमार(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने पेपर लीक माफिया के नेटवर्क पर एक और बड़ा प्रहार करते हुए 50 हजार के इनामी बदमाश विनोद कुमार रेवाड़ को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को 1600 किलोमीटर दूर नयागढ़ (ओडिशा) में दबिश देकर पकड़ा गया। विनोद कुमार यहां रेलवे ब्रिज के ठेकेदार के पास डीजल भरने का काम कर रहा था। गौरतलब है कि  विनोद कुमार SI भर्ती परीक्षा 2021, वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड-द्वितीय, और स्कूल लेक्चरर ग्रेड-फर्स्ट पेपर लीक मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ कोर्ट से अरेस्ट वारंट भी जारी हो चुका था। डीआईजी परिस देशमुख के नेतृत्व में SOG टीम ने हाई-लेवल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी को पकड़ने की रणनीति बनाई और ओडिशा में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। विनोद कुमार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है।  अब उससे पेपर लीक नेटवर्क, संपर्कों, डंप डेटा, और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन्स को लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


ये भी पढें-  मौत का लाइव वीडियो!: जोधपुर-इंदौर बस में आया हार्ट अटैक, चंद मिनट में चालक की मौत; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

विनोद कुमार का संबंध पेपर लीक माफिया भूपेन्द्र सारण और जगदीश बिश्नोई से था। वह इनका करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। रेनवाल में उसका कोचिंग सेंटर और स्कूल भी है, जिससे वह नकल गिरोह के संपर्क में आया। परिस देशमुख ने बताया कि  गिरफ्तार से बचने के लिए विनोद कुमार पहचान छिपाकर काम कर रहा था। एसओजी ने शुक्रवार दोपहर को उसे कोर्ट में पेश कर 6 दिन की रिमांड पर ले लिया है।  एडीजी (एसओजी व एटीएस) वी.के.सिंह ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार रेवाड़ (42) पुत्र जगदीश निवासी डूंगरी रेनवाल को एसआई भर्ती परीक्षा-2021, वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड-द्वितीय और स्कूल लेक्चरर ग्रेड-फर्स्ट में एसओजी में दर्ज मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें