फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: वायरल वीडियो में 46 हजार करोड़ देने की बात पर घिरे शेखावत, कांग्रेस हुई हमलावर, जानें क्या है मामला

Mon, 26 Jun 2023 10:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अपने वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। वायरल वीडियो में शेखावत बोल रहे हैं कि 46 हजार करोड़ दे दूंगा राज (सरकार) बना दो। अब इस वीडियो को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर, ERCP को लेकर प्रदेश का सियासी पारा गरमा गया है। राज्य और केंद्र सरकार के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर जुबानी हमला कमोबेस हर सभा में होता रहा है।  ERCP का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार ये मुद्दा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर चर्चा में आया है।

विज्ञापन




वीडियो में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कह रहे हैं कि 46 हजार करोड़ रुपये दे दूंगा, राज बना दो। इस दौरान राजेंद्र राठौड़ यानी नेता प्रतिपक्ष भी यहां मौजूद दिखे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि ये वीडियो बीजेपी नेताओं के दोहरे चरित्र को उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






राजेंद्र राठौड़ का राज लाओ
स्थानीय नेता के ERCP की मांग पर जवाब देते हुए मंत्री ने जवाब दिया था। दरअसल वायरल वीडियो रविवार को सवाई माधोपुर में सर्किट हाउस में स्थानीय नेताओं से मुलाकात के वक्त का बताया जा रहा है, जिसमें एक स्थानीय नेता ने केंद्रीय मंत्री से पूर्वी राजस्थान में ERCP प्रोजेक्ट की आवश्यकता का जिक्र किया। इस पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत यह कहते हुए दिखे कि राजेंद्र राठौड़ का राज लाओ और 46 हजार करोड़ ले जाओ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें