फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: शेन वॉर्न गैलरी का हाल बेहाल, खेल परिषद ने राजस्थान रॉयल्स को भेजा नोटिस

Wed, 30 Jul 2025 04:47 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के साउथ ब्लॉक, जिसे हाल ही में 9.85 करोड़ रुपये की लागत से रिनोवेट कर "शेन वॉर्न गैलरी" नाम दिया गया था, पहली ही बारिश में जर्जर स्थिति में पहुंच गया। छत से पानी टपका, फॉल सीलिंग गिरी, दीवारों में सीलन आई और बिजली के तार खुले पड़े मिले।
 
विज्ञापन
राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज के पवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की खेल विरासत को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से रिनोवेट किया गया सवाई मानसिंह स्टेडियम का साउथ ब्लॉक पहली ही बारिश में अपनी गुणवत्ता खो बैठा। हालात इतने बदतर हो गए कि स्टेडियम की छत टपकने लगी, फॉल सीलिंग उखड़ गई और वुडन फ्लोरिंग समेत अन्य संरचनाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं। राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज के पवन ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइज़ी द्वारा स्टेडियम के रिनोवेशन पर करीब 9 करोड़ 85 लाख रुपये खर्च किए गए थे, जिसमें 2-3 करोड़ रुपये का काम साउथ ब्लॉक पर हुआ था। इसी ब्लॉक को हाल ही में 'शेन वॉर्न गैलरी' का नाम दिया गया था।
विज्ञापन


दीवारों में सीलन, फॉल सीलिंग गिरी, बिजली के तार खुले
बारिश के बाद जो हालात सामने आए, वे बेहद चिंताजनक हैं। साउथ ब्लॉक की दीवारों में सीलन आ गई है, ग्राउंड फ्लोर और ड्रेसिंग रूम में डक्टिंग से पानी भर गया है, प्रथम तल पर फॉल सीलिंग गिर गई है, लाइटें लटकने लगी हैं और वुडन फ्लोरिंग पूरी तरह खराब हो चुकी है। छत पर खुले पड़े बिजली के तार भी सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भीलवाड़ा में तस्कर और पुलिस के बीच भिडंत, गाड़ी के टायर में लगी गोली तब भी भाग निकले
विज्ञापन


खेल परिषद ने जारी किया नोटिस
खेल परिषद अध्यक्ष नीरज के पवन ने खुद स्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्थान रॉयल्स को नोटिस जारी किया गया है और सारा सुधार कार्य उनकी लागत पर ही कराया जाएगा।
विज्ञापन


घरेलू टूर्नामेंट से पहले संकट
स्थिति की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि जल्द ही राजस्थान में घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने वाले हैं। ऐसे में खेल परिषद स्टेडियम को प्रति दिन एक लाख रुपये किराए पर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को देने की तैयारी कर रही है। परिषद का कहना है कि सार्वजनिक धन से हुआ करोड़ों का यह खर्च व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और इसकी भरपाई रॉयल्स फ्रेंचाइज़ी से करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें