फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुरा में वोटिंग के बीच गरमाया माहौल: कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला, भाजपा प्रत्याशी पर धमकी और हमले का आरोप

Wed, 09 Sep 2026 10:14 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान निकाय चुनाव के दौरान जयपुर जिले के शाहपुरा में वार्ड 32 के पोलिंग बूथ के बाहर कांग्रेस प्रत्याशी नाथूलाल सैनी पर कथित हमले को लेकर हंगामा हो गया। सैनी ने भाजपा प्रत्याशी रविश खटाना पर पहले धमकी देने और बाद में बाहर से लोगों को बुलाकर जानलेवा हमला करवाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के निकाय चुनाव में मतदान के दौरान जयपुर जिले के शाहपुरा में तनाव की स्थिति बन गई। नगर परिषद के वार्ड 32 के पोलिंग बूथ के बाहर कांग्रेस प्रत्याशी नाथूलाल सैनी पर कथित हमले को लेकर हंगामा हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और सैनी समाज के लोग पुलिस थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी नाथूलाल सैनी ने भाजपा प्रत्याशी रविश खटाना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सैनी का आरोप है कि खटाना ने उन्हें और उनके परिवार को पहले जान से मारने की धमकी दी थी। सैनी ने आरोप लगाया कि इसके बाद बाहर से लोगों को बुलाकर उन पर जानलेवा हमला करवाया गया। घटना के बाद सैनी समाज में भी रोष फैल गया। बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाने के परिसर में जुट गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मतदान के दौरान इस तरह की घटना से इलाके में भय और तनाव का माहौल बना है।

पोलिंग बूथ के बाहर बढ़ा तनाव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। पोलिंग बूथ के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कोटपूतली में 85.29% वोटिंग: 428 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में लॉक, फर्जी मतदान के आरोपों से बूथों पर हंगामा
विज्ञापन


सुबह से चल रहा था मतदान
शाहपुरा नगर परिषद के 55 वार्डों के लिए बुधवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ था। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ दिखाई दी। लोगों ने ईवीएम का बटन दबाकर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। मतदान के दौरान प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। हालांकि, शाम को वार्ड 32 के बूथ के बाहर हुए विवाद ने चुनावी माहौल को तनावपूर्ण कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें