फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: अब भी गर्म है पेपर लीक और बेरोजगारी का मुद्दा, जानिए चुनाव के लिए क्या बोले राजधानी के युवा

Fri, 29 Mar 2024 03:57 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अलवर और टोंक से होते हुए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज सवेरे जयपुर पहुंचा। सुबह चाय पर चर्चा के बाद राजस्थान यूनिवर्सिटी पहुंची हमारी टीम ने यहां युवाओं से चुनावों को लेकर उनके मुद्दे जाने। आइये जानते हैं क्या बोले जयपुर के युवा
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी पहुंची अमर उजाला की टीम के साथ हुई चर्चा में यहां के युवाओं ने खुलकर अपने विचार रखे। बातचीत के दौरान छात्रों ने बेरोजगारी से लेकर पेपर लीक प्रकरण और सरकारी नौकरियों में नई भर्ती को लेकर कई मुद्दे उठाए।

विज्ञापन


छात्र नेता मनोज मीणा से जब पूछा गया कि वे किन मुद्दों को ध्यान में रखकर प्रत्याशी का चयन करेंगे। इस पर मनोज ने कहा कि युवाओं के लिए बेरोजगारी एक सबसे बड़ा मुद्दा है। यहां सरकारी भर्तियां नहीं निकाली जा रही हैं, जिन पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं उनके या तो पेपर लीक हो रहे हैं या परिणामों में देरी हो रही है। वर्तमान सरकार ने पेपर लीक और नौकरियों में भर्ती का मुद्दा उठाकर चुनाव जीता लेकिन जीतने के इतने समय बाद भी अब तक कुछ नहीं कर पाई है। पेपर लीक प्रकरण उजागर होने के बाद भी कार्रवाई होने में लेट-लतीफी सरकार पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है।

एक अन्य छात्र ने सीधे-सीधे प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने जिन मुद्दों को उठाकर चुनाव जीता उनसे अब किनारा कर लिया है। छात्र प्रतिनिधि शुभम मेवाड़ का कहना था कि छात्र केवल अपनी समस्याओं का समाधान चाहता है, वह किसी पार्टी विशेष का समर्थन नहीं करता। उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस की सरकार हो या बीजेपी की, युवा हमेशा उम्मीद करते हैं कि जो भी सरकार आए वह युवाओं की परेशानियों को समझकर उनके लिए काम करे।
विज्ञापन


छात्र प्रतिनिधि मनीष रघुवंशी ने कहा कि देश में महंगाई और कमर तोड़ महंगाई में जनता सर्वाइव नहीं कर पा रही है। अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं, गरीबों की पूछपरख करने वाला यहां कोई नहीं है। उन्होंने कहा गरीब युवा पेट के लिए रोटी का जुगाड़ करने से ज्यादा कुछ नहीं सोच पा रहा है। मनीष ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, देश का युवा जितना सक्षम होगा, देश का भविष्य उतना ही निखरेगा।

पेशे से अधिवक्ता अमितोष पारिक का कहना था कि कांग्रेस ने जितना युवाओं को टूल किट की तरह इस्तेमाल किया, उतना ही भाजपा ने युवाओं को मजबूत बनाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार में भाजपा के शासनकाल में 135 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। लोकसभा चुनावों को लेकर छात्र नेता ने कहा कि लोकसभा चुनावों के नजरिये से देखें तो पिछले दस सालों में भाजपा ने युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे खोले हैं। आत्मनिर्भर भारत के तहत युवाओं को स्वयं के रोजगार के सरकार अलग-अलग स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम चला रही है। 

हमारी टीम ने वहां मौजूद अन्य युवाओं से भी वोट डालने से पहले उनके विचारों के बारे में बातचीत की। अमर उजाला का यह चुनावी रथ रोज एक नए लोकसभा क्षेत्र में जाकर वहां की जनता से चुनावों के बारे में उनके विचार साझा करेगा। साथ ही नई सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएं हैं, किन बातों को लेकर वे बदलाव चाहते हैं इस पर भी हमारी टीम चर्चा करेगी। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें