फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC: राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2023, ऑनलाइन आवेदन पत्र और प्राथमिकता क्रम भरने का आखिरी मौका

Fri, 17 Jan 2025 10:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी) परीक्षा 2023 के लिए सूचना जारी हुई है। ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम भरने का अंतिम अवसर जारी हुआ है।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी) परीक्षा 2023 के अन्तर्गत दिनांक दो जनवरी 2025 को घोषित मुख्य परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम दिनांक 11 जनवरी 2025 से 17 जनवरी 2025 तक भरवाए जा रहे हैं, जिन अभ्यर्थियों ने इस अवधि में ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र नहीं भरा है, उन्हें प्रेस नोट दिनांक नौ जनवरी 2025 के क्रम में ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम भरने हेतु अंतिम अवसर दिनांक 18 जनवरी 2025 से 21 जनवरी 2025 तक प्रदान किया गया है।

विज्ञापन


उक्तानुसार अभ्यर्थी ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम समयान्तर्गत भरना सुनिश्चित करें। ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम भरने का अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा। उक्त संबंध में शेष शर्तें प्रेस नोट दिनांक नौ जनवरी 2025 के अनुसार ही रहेगी। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें