फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Paper leak: SOG और ATS की संयुक्त कार्रवाई, RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा, उनका भानजा और ड्राइवर धरे गए

Tue, 18 Apr 2023 02:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

राजस्थान (एसओजी) और एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अध्यापक पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमें राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के सदस्य बाबू लाल कटारा, उनका भांजा विजय कटारा और RPSC अजमेर का ड्राइवर गोपाल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ अध्यापक पेपर लीक मामले में आरोपी सदस्य बाबूलाल कटारा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (ATS) ने RPSC की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 के पेपर लीक मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य बाबूलाल कटारा समेत तीन लोगों को धर दबोचा है। बाबूलाल कटारा के भांजे विजय कटारा और आरपीएससी के ड्राइवर गोपाल सिंह की भी लिप्तता पाई गई है, इसलिए उन्हें भी डिटेन कर पकड़ा गया है। कार्रवाई में आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटारा और ड्राइवर गोपाल सिंह को एसओजी ने अजमेर से पकड़ा गया है, जबकि बाबूलाल कटारा के भांजे विजय कटारा को डूंगरपुर से दबोचा गया है। 

विज्ञापन


बाबूलाल कटारा और ड्राइवर गोपाल सिंह अजमेर और विजय कटारा को डूंगरपुर से पकड़ा
एसओजी के आईजी पुलिस सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक एसओजी विकास सांगवान के ऑब्जर्वेशन में इन्वेस्टिगेशन टीम ने आरोपी आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा और उनके ड्राइवर गोपाल सिंह को अजमेर में उनके निवासियों से पकड़ा है। जबकि आरोपी विजय कटारा को डूंगरपुर जिले के बगदारी रायपुर में उसके निवास से पकड़ा गया।

परीक्षा के प्रश्न पत्र किस तरह अभियुक्त शेर सिंह को दिया गया ?
विजय कटारा को पकड़ने में उदयपुर में ATS के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार ने टीम के साथ कार्रवाई की। आरपीएससी अब इन तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक इनका क्रॉस एग्जामिन किया जा रहा है। आमने सामने बैठा कर तीनों से सवाल जवाब किए जा रहे हैं।  परीक्षा के प्रश्न पत्र किस तरह अभियुक्त शेर सिंह को दिया गया, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


सुबह-सुबह सोते हुए ही आरोपियों को घरों से उठाया
सूत्रों के मुताबिक एसओजी और एटीएस ने धरपकड़ की यह कार्रवाई मंगलवार सुबह जल्दी की, जब तीनों आरोपी अपने-अपने घरों में ही सो रहे थे। वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रतियोगी परीक्षा 2022 से संबंधित केस नंबर 227/ 2022 पुलिस थाना बेकरिया जिला उदयपुर में इन अभियुक्तों की मिलीभगत पाए जाने पर इन्हें निरुद्ध किया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तारी दिखा कर कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें