फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: मंत्री महेश जोशी समेत अन्य पर मामला दर्ज, व्यक्ति को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Tue, 18 Apr 2023 01:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

व्यक्ति को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप में कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक महेश जोशी समेत कई पर मामला दर्ज।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री महेश जोशी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डूडी ने बताया कि मृतक के भाई महावीर मीणा की रिपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री महेश जोशी समेत 8 लोगों पर सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। रिकॉर्ड वीडियो में राम प्रसाद मीणा ने कहा था कि मुझे और परिवार को टॉर्चर और परेशान कर रहे हैं। इसमें देवेंद्र शर्मा, ललित शर्मा, होटल रॉयल शेरेटन के मालिक, राकेश टांक, मुनजी टांक, देव अवस्थी, लालचंद देवनानी और मंत्री महेश जोशी शामिल हैं, साथ ही वीडियो में बाबा किरोडीलाल (सांसद,बीजेपी) से निवेदन किया गया कि वह मेरे परिवार को इंसाफ दिलाएं।

विज्ञापन


सुभाष चौक पुलिस थाना अधिकारी रामफूल मीणा ने बताया कि रामप्रसाद ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम के सामने चाय की थड़ी लगाता था। उसने आत्महत्या गोदाम में ही जाकर की। गिरधारी जी के मंदिर के पीछे वह ज़मीन पर मकान बनवा रहा था। सुबह 9:30 बजे पता चला तो परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। देर रात तक वह धरने पर बैठे रहे। इसके बाद सोमवार रात को मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है] क्योंकि मामले में विधायक (मंत्री) पर आरोप हैं, इसलिए केस की जांच सीआईडी-सीबी करेगी। 

आरोप निराधार, FIR देखूंगा, फिर कुछ बता पाऊंगा
गहलोत कैबिनेट में पीएचईडी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने कहा कि "मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। मैं पहले FIR देखूंगा। इसके बाद ही मामले में कुछ बता पाऊंगा।"
विज्ञापन


अवैध निर्माण और हेरिटेज स्वरूप बिगड़ने पर मंदिर महंत ने शिकायत दी थी-ज़ोन डीसी
नगर निगम हेरिटेज के ज़ोन डीसी दिलीप शर्मा ने कहा- "संबंधित ज़मीन पर अवैध निर्माण और हेरिटेज स्वरूप बिगाड़ने की मंदिर के महंत प्रत्याशी ललित कुमार शर्मा ने 24 और 27 मार्च को शिकायत दी थी। 12 अप्रैल को नोटिस देकर निर्माण बंद करने और 3 दिन में स्वामित्व के दस्तावेज पेश करने को कहा गया था।"

हमारा परिवार 75 साल से यहां रह रहा, निगम से स्टेट ग्रांट का पट्टा है - मृतक का बेटा
मृतक के बेटे अभिषेक मीणा का कहना है- " 7 सितंबर 2017 को नगर निगम के हवामहल जोन ने उसके दादा रामकिशोर मीणा को मकान नंबर 339-ए का स्टेट ग्रांट का पट्टा दिया था। हमारा परिवार 75 साल से यहां रह रहा है। मेरी दो बहने हैं। मां को लकवा है। पिता सुबह अपनी चाय की दुकान पर जाने के लिए निकले थे। नगर निगम ने 2017 में जारी स्टेट ग्रांट पट्टे के मामले को लोकायुक्त में चुनौती दी थी। इस बीच 2018 में हवामहल जोन से इस भूखंड की फाइल ही गुम हो गई। खुद ज़ोन प्रशासन ने सुभाष चौक थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बड़े स्तर पर मिलीभगत का खेल है। जिसके चलते पिताजी को अपनी जान गंवानी पड़ी। हम चाहते हैं पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए।"

मृतक परिवार के साथ धरने पर बैठे जगमोहन मीणा
सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के छोटे भाई जगमोहन मीणा जयपुर में चांदी की टकसाल पर मृतक रामप्रसाद मीणा के शव के साथ न्याय की मांग को लेकर परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा जब तक मृतक के परिजनों की मांग नहीं मानी जाएगी, धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें