"राजस्थान राज्य कर सेवा संघ जयपुर" के चुनाव शनिवार को राजधानी जयपुर में आयोजित हुए। प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में प्रदेशाध्यक्ष पद पर विशेष आयुक्त, जयपुर रामेश्वर प्रसाद बैरवा निर्वाचित घोषित हुए।
राजस्थान राज्य कर सेवा संघ, वाणिज्यक कर विभाग के अधिवेशन की शुरुआत में संगठन की वार्षिक गतिविधियों पर चर्चा के बाद नए अध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया हुई। इस निर्वाचन में पहली बार राजस्थान राज्य कर सेवा संघ के 583 अधिकारियों ने अपने मतदान का प्रयोग किया। इसमें 579 मत प्राप्त कर आरपी बैरवा प्रदेश के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुए।
निर्वाचन पूर्व किए गए सभी वादों को पूरा करने का दृढ़ निश्चय जाहिर
नवनिर्वाचित आरसीटीएस अध्यक्ष आरपी बैरवा ने शपथ ग्रहण के बाद अपने विजयी संबोधन में सेवा संघ के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और निर्वाचन पूर्व किए गए सभी वादों को पूरा करने का दृढ़ निश्चय जाहिर किया। बैरवा को प्रदेश भर से बधाई दी जा रही है।