फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Election Result: शानदार जीत के बाद भी बागी से मिली मात; तीन हजार वोट के अंतर से भाटी ने भाजपा को दी शिकस्त

Mon, 04 Dec 2023 03:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

RJ Election Result:शिव सीट पर भाजपा से बगावत कर निर्दलीय के चुनाव मैदान में उतरे छात्र नेता रविंद्र सिंह भाटी ने भाजपा-कांग्रेस को दी मात। रविंद्र ने तीन हजार वोट के अंतर से ये जीत हासिल की है।
विज्ञापन
रविंद्र सिंह भाटी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा का चुनावी रण जीतने के बाद भाजपा अब आगे की तैयारी में जुट गई है। भाजपा ने जबरदस्त मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है। पार्टी के सभी सदस्यों ने जबरदस्त मुकाबला किया तो वहीं कुछ सीटें ऐसी भी रहीं, जहां पार्टी के प्रत्याशी भरोसा नहीं जीत पाए। ऐसी ही एक सीट रही बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट। शिव विधानसभा सीट पर भाजपा अपने ही बागी से मात खानी पड़ी। 

विज्ञापन




बता दें बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबला था। इस वजह से ये सीट भी हॉट सीट के रूप में देखी जा रही थी। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने स्वरूप सिंह खारा को उतारा था तो वहीं कांग्रेस से अमीन खान मैदान में थे। इसके अलावा इस सीट की खास बात ये रही कि यहां दो निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से एक प्रत्याशी फतेह खान ने निर्दलीय मैदान में थे। वहीं, दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा के ही बागी छात्र नेता रविंद्र सिंह भाटी थे। 

बता दें कि भाटी के नाम पर शुरू से ही मुकाबला रोचक हो गया था। जब से वह चुनाव मैदान में उतरे तभी से उनकी जीत का दावा किया जाने लगा था, और हुआ भी ऐसा ही। छात्र नेता रविंद्र सिंह भाटी ने भाजपा-कांग्रेस को जबरदस्त मात देते हुए तीन हजार वोटों के अंतर से ये जीत हासिल की। 2018 के चुनाव में शिव विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अमीन खान ने जीत हासिल की थी। उन्हें 84 हजार से अधिक वोट मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें