फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: कमर्शियल गैस संकट से चाय-कॉफी के दाम बढ़े, छोटे दुकानदारों पर संकट गहराया, आम आदमी की जेब पर असर

Wed, 08 Apr 2026 08:56 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कमर्शियल गैस की बढ़ती कीमतों और सप्लाई संकट ने अब सीधे आम लोगों और छोटे दुकानदारों पर असर डाला है। चाय-कॉफी महंगी होने से जहां ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ा है, वहीं छोटे व्यापारियों के सामने रोजगार का संकट गहराने लगा है।
विज्ञापन
गैस संकट, कमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से चाय की दुकानों पर बढ़ी कीमतों के पोस्टर लगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में कमर्शियल गैस सिलिंडर संकट और बढ़ती कीमतों का असर अब साफ तौर पर आम जनजीवन पर दिखाई देने लगा है। खासकर चाय और कॉफी की छोटी दुकानों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा है। शहर के कई इलाकों में चाय-कॉफी के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, वहीं छोटे दुकानदारों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर में करीब 60 प्रतिशत से अधिक चाय विक्रेताओं ने चाय-कॉफी की कीमतों में वृद्धि कर दी है, जिससे 10 रुपये में मिलने वाली चाय अब 12 रुपये तक पहुंच गई है, वहीं 20 रुपये की कॉफी 25 रुपये में बिक रही है। यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर महंगे कमर्शियल गैस सिलिंडर और उसकी अनियमित सप्लाई से जुड़ी हुई है।

22 गोदाम क्षेत्र में चाय की दुकान चलाने वाले तारा सिंह बताते हैं कि बढ़ती लागत के चलते उन्हें मजबूरी में कीमतें बढ़ानी पड़ीं। उन्होंने अपनी दुकान के बाहर एक नोटिस भी लगाया है, जिसमें साफ लिखा है कि गैस की कीमतों और सप्लाई संकट के कारण चाय-कॉफी महंगी की गई है। तारा सिंह के मुताबिक कीमत बढ़ने के बाद उनके ग्राहकों की संख्या में करीब 20 प्रतिशत तक कमी आई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: महिला होमगार्ड निकली ड्रग्स रैकेट की सरगना, युवाओं को ऐसे बनाती थी निशाना

ग्राहकों का भी कहना है कि महंगाई का असर अब रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजों पर दिखने लगा है। हालांकि कई ग्राहक दुकानदारों की मजबूरी को समझते हैं लेकिन लगातार बढ़ती कीमतें आम आदमी के बजट को बिगाड़ रही हैं। स्थिति यह भी है कि कुछ दुकानदारों को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा, जिसके कारण उन्हें अस्थायी रूप से दुकानें बंद करनी पड़ रही हैं। इससे उनकी आय पर सीधा असर पड़ रहा है और रोज कमाने-खाने वाले लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और सप्लाई चेन में आई बाधाओं के कारण कमर्शियल गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसका सीधा असर छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है, जो पहले ही सीमित मुनाफे पर काम करते हैं। कुल मिलाकर कमर्शियल गैस की बढ़ती कीमतें और सप्लाई संकट ने जयपुर के छोटे दुकानदारों और आम उपभोक्ताओं दोनों के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। आने वाले समय में यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो महंगाई का यह असर और भी गहरा सकता है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें