फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: स्वच्छ भारत मिशन के तहत 21 हजार परिवारों को वितरित हुए आवासीय पट्टे, CM भजनलाल शर्मा रहे मौजूद

Wed, 02 Oct 2024 07:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 29 तारीख को कैबिनेट में पहली बार 90,000 भर्तियों की घोषणा की और साथ ही विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु समुदायों के लगभग 21 हजार परिवारों को आवासीय पट्टे वितरित किए।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित 'स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं आवासीय पट्टा वितरण कार्यक्रम' में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मजदूर, किसान, युवा और महिला को ही चार जातियों के रूप में देखा है और इनके उत्थान के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के महत्व को भी रेखांकित किया, जो 2014 में शुरू किया गया था और इसे जन आंदोलन का रूप दिया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु समुदायों के आवासहीन व्यक्तियों को भूमि आवंटित की है। इस कदम से करीब 21 हजार परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की ये जातियां देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं और अब उन्हें स्थायी आवास का अधिकार दिया जा रहा है। शर्मा ने अपने 9 महीने के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने संकल्प पत्र के लगभग 50 प्रतिशत वादे पूरे किए हैं।

किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिनमें किसानों की सम्मान निधि, गेंहू की एमएसपी में वृद्धि, रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी और ईआरसीपी योजना प्रमुख हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार अगले पांच वर्षों में चार लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जिसमें से इस साल एक लाख नौकरियों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें