फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट में हुआ आउट, जानें लड़के और लकड़ियों में किसने मारी बाजी?

Thu, 22 May 2025 07:23 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर/जयपुर

सार

RBSE 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड ने आज (22 मई 2025) को 12वीं कक्षा की विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के साथ-साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने आज, 22 मई 2025 को शाम 5 बजे 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह नतीजा उन 8.9 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए बहुत खास है, जिन्होंने इस साल साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम से परीक्षा दी थी। छात्र अपना रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं। इस साल 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 9 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। कुल 8,93,616 विद्यार्थियों ने इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। अब सभी की नजर इस बात पर है कि इस बार लड़कों और लड़कियों में किसने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


विज्ञान संकाय:
  • पंजीकृत छात्र: 2,73,915
  • परीक्षा में शामिल हुए: 2,72,138
  • कुल पास प्रतिशत: 98.43%
  • लड़कों का पास प्रतिशत: 98.07%
  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 99.02%
  • छात्राएं: 103195
  • छात्र: 168468
    प्रथम श्रेणी से पास छात्र
  • लड़के: 1,45,102
  • लड़कियां: 96,216
विज्ञापन

वाणिज्य संकाय:
  • पंजीकृत छात्र: 28,248
  • परीक्षा में शामिल हुए: 28,010
  • कुल पास प्रतिशत: 99.07%
  • लड़कों का पास प्रतिशत: 98.97%
  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 99.27%
  • छात्राएं: 9379
  • छात्र: 18712
    प्रथम श्रेणी से पास छात्र
  • लड़के: 13,689
  • लड़कियां: 8,312

इन आंकड़ों से साफ है कि दोनों ही संकायों में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

कला संकाय और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के नतीजे जारी

राजस्थान बोर्ड ने 12वीं कक्षा के कला संकाय और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2025 के नतीजे भी आज, 22 मई 2025 को घोषित कर दिए हैं। इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा है।
विज्ञापन


कला संकाय:
  • पंजीकृत परीक्षार्थी: 5,87,444
  • परीक्षा में शामिल हुए: 5,78,164
  • कुल पास प्रतिशत: 97.78%
  • छात्रों का पास प्रतिशत: 97.09%
  • छात्राओं का पास प्रतिशत: 98.42%
  • छात्राएं: 304973
  • छात्र: 280570
  • प्रथम श्रेणी से पास छात्र:
  • लड़के: 1,64,009
  • लड़कियां: 2,23,045


वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा:
  • पंजीकृत परीक्षार्थी: 3,907
  • परीक्षा में शामिल हुए: 3,847
  • कुल पास प्रतिशत: 97.76%
  • छात्रों का पास प्रतिशत: 98.73%
  • छात्राओं का पास प्रतिशत: 98.68%
  • प्रथम श्रेणी से पास छात्र:
  • लड़के: 882
  • लड़कियां: 1,264
इन परिणामों से यह स्पष्ट है कि इस साल भी छात्राओं ने सभी संकायों में शानदार प्रदर्शन किया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें