फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asaram News: बलात्कार के दोषी आसाराम इलाज के लिए अपने आश्रम अहमदाबाद रवाना, 9 दिन पहले आया था जेल से बाहर

Thu, 23 Jan 2025 10:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Asaram News: आसाराम गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे सड़क मार्ग से सुमेरपुर होते हुए अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ। यहां वो मोटेरा आश्रम में रहेगा और इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श भी लेगा।
 
विज्ञापन
आसाराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेप केस में दोषी आसाराम जेल से बाहर आने के 9 दिन बाद अपने जोधपुर आश्रम से अहमदाबाद गया है। आसाराम गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे सड़क मार्ग से सुमेरपुर होते हुए अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ। अहमदाबाद में वह अपने मोटेरा आश्रम में रहेगा और इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श भी लेगा।

आसाराम 31 मार्च तक अंतरिम जमानत पर बाहर है। 14 जनवरी की देर रात आसाराम जोधपुर में भगत की कोठी स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल से निकलकर पाल गांव में अपने आश्रम पहुंचा था। उसका आश्रम में टहलते हुए एक वीडियो भी सामने आया था।

12 साल में पहली बार मिली जमानत

विज्ञापन

आसाराम को 7 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने गांधीनगर (गुजरात) के आश्रम में महिला अनुयायी से रेप के मामले में 31 मार्च तक जमानत दी थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को अपने फॉलोअर्स से नहीं मिलने की हिदायत दी थी। इसके बाद जोधपुर रेप केस में राजस्थान हाईकोर्ट ने 14 जनवरी को आसाराम को 31 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी। इस दौरान आसाराम को देश के किसी भी आश्रम में रहने की अनुमति मिली है। वह हॉस्पिटल या आश्रम में इलाज भी करवा सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें