फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: एसएमएस हॉस्पिटल में सर्जरी के बाद रामेश्वर डूडी कोमा में गए; डॉक्टरों ने सिर से निकाला ब्लड क्लॉट

Sun, 27 Aug 2023 06:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रिंसिपल डॉ. राजीव बगरहट्टा ने बताया कि डूडी की सर्जरी हो गई है, लेकिन उनकी हालत क्रिटिकल बनी हुई है। ब्रेन से खून का काफी बड़ा धक्का (क्लॉट) निकला है। उससे ब्रेन का हिस्सा डैमेज हुआ है और फंक्शनिंग प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
डॅाक्टरों से जानकारी लेते सीएम गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान एग्रो इंडस्टरीज डेवलपमेंट बोर्ड (कृषि उद्योग विकास बोर्ड) के अध्यक्ष और राजस्थान विधानसभा के पूर्व प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी की एसएमएस अस्पताल में न्यूरो सर्जरी की गई है। डूडी कोमा में चले गए हैं। ब्रेन हेमरेज होने पर मानसरोवर के प्राइवेट अस्पताल से उन्हें शिफ्ट किया गया है। सर्जरी के बाद हालात क्रिटिकल बनी हुई है।

विज्ञापन


सवाई मान सिंह अस्पताल में रामेश्वर डूडी की ब्रेन की सर्जरी की गई है। उनके ब्रेन से ब्लड क्लॉट निकाला गया है, लेकिन उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसएमएस  मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव बगरहट्टा ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज हुआ है। न्यूरोसर्जन्स ने उनकी सर्जरी कर दी है, लेकिन उनकी हालत क्रिटिकल बनी हुई है। 

ब्रेन का हिस्सा डैमेज हुआ है
ब्रेन से खून का काफी बड़ा धक्का (क्लॉट) निकला है। उससे ब्रेन का हिस्सा डैमेज हुआ है और फंक्शनिंग प्रभावित हो गई है। सर्जरी के बाद कब तक रिकवर होंगे, ये कहना थोड़ा मुश्किल है। इसमें समय लग सकता है। फिलहाल रामेश्वर डूडी जी को वेंटिलेटर पर रखा गया है और पूरी तरह क्लोज़ मॉनिटरिंग की जा रही है, लेकिन फिलहाल रिफ्लेक्स एक्शन (मरीज की प्रतिक्रिया) जैसा होने चाहिए वैसे नहीं हैं। उनकी समय-समय पर जांच की जाएगी। रिकवरी के लिए ट्रीटमेंट जारी है। 
विज्ञापन




ये हुआ पूरा घटनाक्रम
रामेश्वर दूरी को सुबह करीब 9 बजे सिर दर्द की शिकायत हुई थी। ड्राइवर के साथ में वह जांच के लिए मंगलम मेडी प्लस सिटी अस्पताल मानसरोवर पहुंचे, तो वहां ब्रेन हेमरेज बताया गया। डूडी तभी अचेत हो चुके थे। इसके बाद सीएम अशोक गहलोत रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य के हाल जानने तुरंत मानसरोवर स्थित प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे थे। जहां एसएमएस अस्पताल से भी न्यूरोलॉजिस्ट्स और न्युटसर्जन्स की टीम बुला ली गई थी। 

डॉक्टर्स और डूडी के परिवारजनों से सीएम ने उनकी सेहत के संबंध में जानकारी ली। तब सीएम अशोक गहलोत ने बताया था कि डॉक्टर ने निर्णय लिया है कि इन्हें एसएमएस अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा और वहां तुरंत सर्जरी की जाएगी। सीएम ने यह भी कहा था कि रामेश्वर डूडी की हालत क्रिटिकल है। इसके बाद डूडी को एसएमएस अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया था। रामेश्वर डूडी का हाल-चाल जानने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी एसएमएस अस्पताल पहुंचे। एसएमएस अस्पताल में न्यूरो सर्जन्स ने डूडी की ब्रेन सर्जरी की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें