फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: NIMS हॉस्पिटल के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 01 Sep 2025 05:54 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: जमवारामगढ़ के निम्स हॉस्पिटल के हॉस्टल में शनिवार रात एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान कालवाड़ निवासी राकेश बुनकर के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
चंदवाजी थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर जिले के जमवारामगढ़ क्षेत्र में स्थित निम्स हॉस्पिटल में सोमवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। हॉस्पिटल के हॉस्टल में काम करने वाला युवक फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान कालवाड़ निवासी राकेश बुनकर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राकेश रविवार सुबह रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर हॉस्पिटल आया था। लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने चिंता जताई। बाद में खोजबीन के दौरान उसका शव हॉस्पिटल के हॉस्टल में फंदे से लटका हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलने पर चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स और कार्यस्थल पर उसके व्यवहार को भी खंगाला जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी हिरासत में, पीड़िता उदयपुर में भर्ती
विज्ञापन


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राकेश शांत स्वभाव का युवक था और अपनी नौकरी पर ध्यान देता था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार और परिचित सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: सवाई माधोपुर में बरसात से लबालब हुए बांध, मोरसागर पर चली चादर; किसानों में खुशी की लहर

फिलहाल चंदवाजी थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और मौत के असली कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें