फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जाते-जाते आखिरी छह महीने में गहलोत सरकार ने क्या किया? समीक्षा के लिए कैबिनेट सब कमेटी की बैठक

Wed, 09 Oct 2024 04:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गहलोत सरकार के अंतिम छह महीने में लिए निर्णयों की समीक्षा के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बुधवार को सचिवालय में बैठक हुई। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा, अगली बैठक में भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों की वर्गीकृत जानकारी लेकर आने को कहा गया है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछली गहलोत सरकार के अंतिम छह महीने के निर्णय की समीक्षा का दौर अभी भी पूरा नहीं हुआ है। इस बारे में बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी की राजस्थान सचिवालय में बुधवार को बैठक हुई। बैठक में जमीन आवंटन के 300 प्रकरणों को लेकर अधिकारियों से फिर जानकारी लेकर आने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


भजनलाल सरकार में विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अधिकारियों को अगली बैठक में भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों की वर्गीकृत जानकारी लेकर आने को कहा गया है। इसके साथ चिकित्सा और उच्च शिक्षा के ऐसे प्रकरण थे, जिनमें और सत्यात्मक जानकारी चाही गई है। इसके बाद मंत्री जोगाराम पटेल ने उम्मीद जताई है कि संभवत: सोमवार को बैठक करके रिपोर्ट को अंतिम रूप देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। 

बता दें कि आज करीब 25 प्रकरणों को लेकर विचार किया गया। माना जा रहा है कि कैबिनेट की अगली बैठक में सिफारिशों को लेकर विचार करके निर्णय लिया जा सकता है। सचिवालय में बुधवार को चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के संयोजन में हुई बैठक में खाद्य मंत्री सुमित गोदारा भी शामिल हुए। मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा, अभी करीब 30-40 प्रकरणों पर विचार बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें