फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, दक्षिणी इलाकों में जोरदार बारिश के संकेत

Wed, 10 Jul 2024 08:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के दक्षिणी इलाकों में आज अच्छी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं, मौसम विभाग ने 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मानसून की टर्फ लाइन आज दक्षिण राजस्थान से होकर गुजर रही है। बीते 24 घंटों में जयपुर के कालवाड़ और सांभर में जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दक्षिणी इलाकों में आज अच्छी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं, मौसम विभाग ने 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मानसून की टर्फ लाइन आज दक्षिण राजस्थान से होकर गुजर रही है। बीते 24 घंटों में जयपुर के कालवाड़ और सांभर में जोरदार बारिश हुई।

विज्ञापन

राजस्थान में आज नागौर, सीकर, झुंझुनू, पाली और जोधपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा वर्षा जयपुर ग्रामीण में हुई है। यहां कालवाड़ में 93 एमएम तथा सांभर में 73 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। शेष राजस्थान में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 11 जुलाई को मानसून टर्फ लाइन के हिमालय की ओर जाने से भारी बारिश में कुछ कमी होने की संभावना है। इससे भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व शेष भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें