फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी और लू से राहत की उम्मीद

Fri, 18 Apr 2025 07:55 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अगले 24 घंटों में राजस्थान में तापमान में गिरावट के साथ लू में भी राहत मिलने की उम्मीद है। पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक कम होने का अनुमान है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी और जानलेवा लू का प्रकोप झेल रहे राजस्थान में अगले 24 घंटों के दौरान लू और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय पर 16 अप्रैल से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 19 व 20 अप्रैल को नजर आएगा। इसके चलते राजस्थान में लू का असर कम होगा और पारे में भी गिरावट देखने को मिलेगी। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार आज प्रदेश में अधिकतम पारा 44 से 46 डिग्री के बीच रह सकता है लेकिन अगले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन


राजधानी जयपुर में गुरुवार को अधिकतम पारा 43 डिग्री रहा। आज इसमें 2 डिग्री की कमी आ सकती है, वहीं अगले 5 दिनों तक यहां तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। बीते एक सप्ताह से राजस्थान में भयंकर लू चल रही है। दिन और रात दोनों समय जबरदस्त हीट वेव्स का प्रभाव महसूस हो रहा है। खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान में हालात सबसे ज्यादा खराब है। यहां बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर में तो हीट वेव्स के चलते लगातार रेड अलर्ट की स्थिति बनी हुई है। अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से यहां भी राहत मिलने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें: Churu News: चूरू पुलिस ने अपहरण की गई सात वर्षीय बालिका को सकुशल किया बरामद, आरोपी हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमडी बाड़मेर-जैसलमेर के अनुसार 18 अप्रैल के बाद यहां लू की स्थिति में कुछ दिनों के लिए राहत मिल सकती है और तापमान 40 से 41 डिग्री रह सकता है।
बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 45.1 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 45.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है। वहीं बाड़मेर में अधिकतम पारा 45 डिग्री रहा। जैसलमेर में 44.8 डिग्री तापमान रहा। फलौदी में 44.8, गंगानगर में 43, जोधपुर में 42.8 और चूरू में 44.2 डिग्री दर्ज किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें