फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 25 दिसंबर तक सामान्य सर्दी, क्रिसमस के बाद बढ़ेगी ठंड

Fri, 12 Dec 2025 07:18 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 25 दिसंबर तक सर्दी सामान्य रूप से पड़ने का अनुमान है। वहीं मौसम विज्ञानियों के अनुसार क्रिसमस के बाद प्रदेश में ठंड का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा।
विज्ञापन
फोटो- संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं 13 दिसंबर से हिमालय पर भी एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।  मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 18 से 20 दिसंबर तक प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षाेभ सक्रिय होने संभावना है। इसके प्रभाव से मावठ भी हो सकती है।  मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राजस्थान में 25 दिसंबर तक सर्दी का असर सामान्य स्तर के आसपास ही बना रहेगा। वहीं क्रिसमस के बाद प्रदेश में ठंड का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा।

राजस्थान में पिछले 24 घंटे मौसम शुष्क और साफ रहा। धूप खिली रहने से कई शहरों में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाड़मेर गुरुवार को 32 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं माउंट आबू 3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। फतेहपुर में 4 डिग्री सेल्सियस और नागौर में 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन


यह भी पढें- Fake Traffic Challan: फर्जी ट्रैफिक चालान से सावधान ! आपके साथ हो सकता है सायबर फ्रॉड, जानिए कैसे बचें

25 दिसंबर तक हल्की सर्दी का अनुमान

मौसम केंद्र के मुताबिक, 17 दिसंबर तक राज्य में मौसम साफ और तापमान सामान्य रहेगा। 18 से 20 दिसंबर के बीच सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ बीकानेर संभाग में बादल और हल्की बारिश का कारण बन सकता है। 21 से 25 दिसंबर तक राज्य में मौसम पुनः साफ रहने का पूर्वानुमान है, जबकि उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। इस अवधि में तापमान सामान्य के आसपास ही रहने की संभावना है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें