फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: जयपुर, अजमेर, कोटा संभाग में आज भारी बारिश की चेतावनी, टोंक में सबसे ज्यादा बरसा

Wed, 14 Aug 2024 08:36 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में आज जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में गत 3-4 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से लोगों के जनजीवन पर भी असर पड़ा है। तेज बारिश के चलते प्रदेश के कई जिलों में बीते दो दिनों से स्कूलों के भी अवकाश रहे। इन 3 दिनों में हुई बारिश के चलते करीब 22 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने आज फिर से कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र पुन: उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर अवस्थित है तथा सतह से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तृत है। उक्त तंत्र के प्रभाव से 14 अगस्त को भरतपुर, जयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में भारी व कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मध्यम व कहीं-कहीं भारी बारिश की गतिविधियां 15-16 अगस्त को भी जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन


बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा टोंक जिले में 171 एमएम दर्ज की गई, इसके अलावा, अलवर, भरतपुर, जयपुर, दौसा और बूंदी में भी भारी वर्षा हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें