आगे और गिरेगा पारा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तरी हवा के प्रभाव से तापमान में 2-4 डिग्री गिरावट और होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान आसमान साफ रहा और दिनभर राजस्थान के कई शहरों में सर्द हवा चली। वहीं, पाली, झुंझुनू, दौसा, माउंट आबू, करौली, फतेहपुर, सिरोही, हनुमानगढ़, बारां, नागौर, चूरू, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, सीकर, टोंक और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया।
यहां इतना रहा तापमान
अजमेर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 7.4, अलवर में 13, जयपुर में 13.4, सीकर में 6.5, बीकानेर में 9.6, चूरू में 8.8, गंगानगर में 11.8, बाड़मेर में 12.8, जैसलमेर में 11.4, चित्तौड़गढ़ में 7.8, फलोदी में 15.8 और पाली में 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों तक तेज हवा के प्रभाव से तापमान में ठंडक बनी रहेगी। इसके बाद गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा।