फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर उबाल पर आएगा पारा, मौसम विभाग ने दी 26 से जबरदस्त लू की चेतावनी

Wed, 23 Apr 2025 07:29 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बीते 2 दिनों से तापमान में कुछ राहत रही लेकिन मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से प्रदेश में फिर से प्रचंड गर्मी और लू की चेतावनी जारी कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अगले तीन दिनों में फिर से प्रचंड गर्मी लौटेगी। बीते 2 दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली लेकिन अब मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश का तापमान तेजी से बढ़ेगा। खासतौर पर 26 अप्रैल से पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भयानक गर्मी के साथ प्रचंड लू भी चलेगी। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम पारा 46 डिग्री के पार तक जा सकता है। हालांकि आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें: Ajmer News: सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने पहलगाम में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, कही ये बात

बीते 24 घंटों की बात करें तो कोटा सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन 25 अप्रैल से यहां तेजी से गर्मी बढ़ने का अनुमान है। प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही-
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज गुलाबी शहर के पारे में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है, मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा अजमेर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 40.4, अलवर में 40.4, पिलानी में 41.6, सीकर में 37.5, कोटा में 42.3, चित्तौड़गढ़ में 41.1, बाड़मेर में 42.2, जैसलमेर में 40.4 और जोधपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें