फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Rate Today: अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ सोना पहुंचा एक लाख पार, चांदी के भाव में आई गिरावट

Tue, 22 Apr 2025 07:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Gold Rate News: अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ सोने की कीमत एक लाख रुपये से अधिक हो गई है। वहीं, चांदी के भाव में गिरावट आई है।
विज्ञापन
सराफा बाजार लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेडिंग सीजन में सोने ने अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और पहली बार सोने की कीमत एक लाख पार पहुंच गई है। सोने की कीमतों में हर दिन इज़ाफ़ा हो रहा है। जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि अमेरिका में ट्रंप के सत्ता में आने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने की क़ीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। जब तक बाज़ार स्थिर नहीं होगा, तब तक क़ीमतों में वृद्धि देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


इसके अलावा ग्लोबल इकॉनमी की हालत अभी सही नहीं है, जिसके बाद मंदी की आशंका के कारण लोग गोल्ड में इन्वेस्ट कर रहे हैं। ताकि उनका पैसा सुरक्षित रहे, इसके अलावा वेडिंग सीज़न के कारण सोने की मांग में भी इज़ाफ़ा हुआ है। 

यह भी पढ़ें: कोटा की अनुश्री ने सेल्फ स्टडी के दम पर क्लियर किया यूपीएससी, मूल रूप से लखनऊ की हैं निवासी
विज्ञापन


मंगलवार को जयपुर सराफा बाजार की ओर से जारी की गई सोने और चांदी की कीमतों की बात करें तो बीते दिन के मुकाबले 24 कैरेट सोने की कीमतों में 2800 रुपये का उछाल देखने को मिला, जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 101800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी 2600 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल देखने को मिला और 22 कैरेट सोने के दाम 94800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नेत्रहीन होते हुए भी जयपुर के मनु गर्ग ने UPSC में रचा इतिहास, हासिल की 91वीं रैंक

चांदी में गिरावट 
वहीं, सोने में तेज़ी के रुख़ के बाद चांदी की क़ीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को चांदी की कीमतों की बात करें तो चांदी में 300 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद जयपुर सराफा बाज़ार में चांदी की कीमत 98700 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें