फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में थमी बारिश, अब फिर बदलेगा मौसम; 3 नवंबर से 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Sun, 02 Nov 2025 07:17 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अरब सागर में बना डिप्रेशन कमजोर होने के बाद राजस्थान में मौसम सामान्य रहा। शनिवार को अधिकतर शहरों में धूप निकली और तापमान 7 डिग्री तक बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार, 3-4 नवंबर को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिससे 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

 

विज्ञापन
राजधानी जयपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरब सागर में बना डिप्रेशन सिस्टम अब कमजोर पड़ गया है, जिससे राजस्थान में बारिश का दौर लगभग थम गया। शनिवार को ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। इससे तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 3 नवंबर से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग के जिलों में मौसम फिर बदलेगा। विभाग ने 3 नवंबर को 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा। बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, टोंक, अजमेर, बारां, करौली, दौसा, अलवर और भीलवाड़ा में दिन का तापमान 3 से 5 डिग्री बढ़ा। सिरोही में तापमान 7.8 डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि सुबह के समय अलवर, बूंदी और कोटा समेत कुछ जिलों में कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी कम रही। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में ठंडी हवाएं चलने और तापमान में हल्की गिरावट की संभावना जताई है।

विज्ञापन

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान (तापमान 1 नवंबर का डिग्री सेल्सियस में है):
अजमेर 33.8 और 16.5, भीलवाड़ा 29 और 19.4, वनस्थली (टोंक) 30.6 और 18.1, अलवर 30 और 18.8, जयपुर 30.2 और 21, पिलानी 31.9 और 18.8, सीकर 29 और 15.2, कोटा 30 और 21.9, चित्तौड़गढ़ 30.9 और 19.6, उदयपुर 28.6 और 19.8, बाड़मेर 35.9 और 20.3, जैसलमेर 34.6 और 18.7, जोधपुर 33.8 और 18.5, बीकानेर 32.8 और 19.8, चूरू 32.4 और 17.4, गंगानगर 33 और 18.2, हनुमानगढ़ 32.7 और 17.9, जालोर 33.4 और 17.1, सिरोही 31 और 16.5, करौली 30.9 और 20.7, दौसा 31.8 और 19.1, प्रतापगढ़ 27.5 और 20.4, झुंझुनूं 30.9 और 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढें- Banswara: इंदिरा के एक बटन दबाने से बदली 'कालापानी' की तस्वीर, 42 साल पहले आज के दिन बहा था माही बांध से पानी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें