फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: जयपुर समेत पूर्वी राजस्थान में देर रात चली तेज आंधी, अगले तीन दिन के लिए अलर्ट जारी

Fri, 07 Jun 2024 11:58 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update Today: मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल देर रात जयपुर समेत पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज अंधड़ चला। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान में अगले 3 तीन दिनों तक आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार देर रात राजधानी जयपुर सहित पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में जबरदस्त अंधड़ चला।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने राजस्थान में 9 जून तक आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है, इससे अधिकतम तापमान में भी कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 7-9 जून के दौरान बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज आंधी, तूफान और हल्की मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिक तापमान मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल है।

पश्चिमी राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार 7-9 जून को जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आंधी, तूफान और हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 7 जून को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें