फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम; आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, तीन दिन असर रहेगा

Wed, 18 Mar 2026 07:10 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में बुधवार से मौसम बदलेगा। 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है, जबकि 19-20 मार्च को पूरे प्रदेश में असर रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण ओले भी गिर सकते हैं। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर शुरू होगा। पहले चरण में 7 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 19 और 20 मार्च को लगभग पूरे राज्य में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस बदलाव के पीछे उत्तर भारत में सक्रिय हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस मुख्य वजह है, जिसका असर राजस्थान में साफ दिखाई देगा।

मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे, जिससे धूप कम रही और तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और जोधपुर जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन


यह भी पढें- कट्टा खोलते ही कांप गया कलेजा: बिना सिर और टांगों के मिला क्षत-विक्षत शव, 70 साल की महिला की बेरहम हत्या; लूट या साजिश?

वहीं, चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बाड़मेर में 36.9 और कोटा में 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। दूसरी ओर, श्रीगंगानगर (28.5°C) और हनुमानगढ़ (25.7°C) में गर्मी का असर काफी कम रहा।

दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। सीकर, चूरू, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, दौसा और पाली सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर (सीकर) में सबसे कम 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, यह मौसम सिस्टम अगले तीन दिनों तक सक्रिय रहेगा। बुधवार से हल्की बारिश और बादल छाने का सिलसिला शुरू होगा, जो 20 मार्च तक जारी रह सकता है। 21 मार्च के बाद मौसम साफ होने और तापमान में फिर बढ़ोतरी की संभावना है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें