फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: डमी परीक्षार्थियों से परीक्षा पास कर बने शिक्षक, SOG ने दो इनामी आरोपियों को दबोचा

Tue, 17 Mar 2026 08:26 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में डमी परीक्षार्थियों के जरिए धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। SOG ने दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने खुद परीक्षा न देकर दूसरों से पेपर दिलवाकर चयन प्राप्त किया था।
विज्ञापन
आरोपी विजय पाल (डमी परीक्षार्थी) तथा अशोक कुमार बिश्नोई (मूल अभ्यर्थी) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का एक और बड़ा मामला उजागर हुआ है। स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में डमी परीक्षार्थियों के माध्यम से चयनित दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 24 दिसंबर 2022 को वरिष्ठ अध्यापक (द्वितीय श्रेणी) प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई थी, जिसे 29 जनवरी 2023 को पुनः आयोजित किया गया।

जांच में सामने आया कि बाड़मेर निवासी अशोक कुमार विश्नोई ने दोनों विषयों की परीक्षा स्वयं नहीं दी। सामान्य ज्ञान और शैक्षिक मनोविज्ञान का पेपर उसके स्थान पर एक अन्य डमी परीक्षार्थी ने दिया था, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी प्रकार विज्ञान विषय की परीक्षा में भी फर्जी तरीके से पास होकर वह वरिष्ठ अध्यापक पद पर चयनित हो गया। मामला दर्ज होने के बाद वह दो वर्षों से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित था।

पढ़ें- LPG Crisis: सांगानेर प्रिंटिंग उद्योग पर गैस संकट की मार, एक लाख रोजगार पर खतरा; उत्पादन ठप होने की कगार

इसी मामले में सवाई माधोपुर निवासी एक अन्य अभ्यर्थी ने भी परीक्षा स्वयं न देकर डमी उम्मीदवारों का सहारा लिया। विज्ञान विषय की परीक्षा एक एमबीबीएस छात्र द्वारा दी गई, जबकि पुनः आयोजित परीक्षा में विजय पाल नामक डमी परीक्षार्थी ने पेपर दिया। विजय पाल पर भी इनाम घोषित था।
विज्ञापन


SOG की टीम ने कार्रवाई करते हुए अशोक कुमार विश्नोई और विजय पाल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।
जांच एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें