फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update : बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट, 200 बांध ओवरफ्लो

Sun, 25 Aug 2024 08:43 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में 27 अगस्त तक अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के चार जिलों बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़ और प्रतापगढ़ के लिए अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भीलवाड़ा और चित्तौड़ में भारी बारिश के बाद त्रिवेणी नदी फिर से ऊफान पर आ गई है, जिससे बीसलपुर में जोरदार आवक शुरू हो गई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में आज 4 जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा तथा 10 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। कम दबाव का क्षेत्र राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से की तरफ बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से 26 अगस्त तक कोटा, उदयपुर तथा जोधपुर संभाग के इलाकों में अत्यधिक भारी व अति भारी वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि 27 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है। हालांकि अगले 2 सप्ताह तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा।

इन जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट

रेड अलर्ट :  बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़ और प्रतापगढ़ के लिए अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी का रेड अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट : बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, जालौर और पाली में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

200 से ज्यादा बांध छलके

प्रदेश में बांधों की स्थिति की बात करें तो अब तक 200 से ज्यादा बांध लबालब हो चुके हैं। भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ में बीते 24 घंटों में अच्छी बारिश हुई है, जिसके चलते बीसलपुर बांध में त्रिवेणी नदी से आवक फिर शुरू हो चुकी है। रविवार सुबह बीसलपुर का स्तर बढ़कर 313.50 हो चुका है और त्रिवेणी का गेज 3.10 मीटर पर चल रहा है।  प्रदेश के 691 बांधों में 200 ओवर फ्लो हो चुके हैं। मानसून सीजन में राजस्थान के बांधों में अब तक 3822 एमएम से ज्यादा पानी की आवक हो चुकी है। प्रदेश के सभी बांधों की कुल भराव क्षमता 12900.82 मिलियन क्यूबिक मीटर है। इसमें से 535 बांधों में 8022 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी मौजूद है। राज्य के बड़े बांधों की बात करें तो इनकी कुल भराव क्षमता 8104.66 के विरुद्ध 5624.91 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी मौजूद है, जो इनकी भराव क्षमता का कुल 69.40% है।

प्रदेश के बड़े बांधों की स्थिति

कोटा- राणा प्रताप सागर बांध 86.22
कोटा बैराज- 97.09
बांसवाड़ा- माही बजाज सागर- 63.14
बांसवाड़ा- हारो- 26.13
टोंक- बीसलपुर- 63.80
टोंक- गालवा- 100
टोंक- टोरडीसागर- 100
दौसा- मोरेल बांध- 100
धौलपुर- पार्वती बांध- 97.55
बूंदी- गुढ़ा बांध- 94.52
जयपुर- रामगढ़- 0
दूदू- छपरवाड़ा- 55.01
पाली- जवाई बांध- 22.80
पाली- सरदार समंद- 59.77
भीलवाड़ा- मेजा बांध- 4.76
डूंगरपुर- सोमकमला अंबा- 49.21
राजसमंद- 44.18
सलूंबर- जयसमंद- 46.30
प्रतापगढ़- जाखम बांध- 37.20
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें