फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: राजस्थान पानी-पानी, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट

Tue, 13 Aug 2024 08:13 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में भारी बारिश के बाद चिंताजनक हालात पैदा हो गए हैं। कई जिलों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने आज 5 जिलों  में रेड अलर्ट कर दिया है। राजधानी जयपुर में रविवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए कई जिलों में आज भी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने आज टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, बूंदी और बारां में अति भारी वर्षा की संभावना देखते हुए यहां रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद 13 अगस्त को जयपुर के लिए भी रेड घोषित किया गया था लेकिन आज इसे ऑरेंज श्रेणी में बदल दिया गया है।

विज्ञापन


भारी बारिश की चेतावनी के बाद इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी भी कर दी गई है। जयपुर, पाली, नागौर, चुरू, भरतपुर, अलवर, नागौर, सीकर, अजमेर, बीकानेर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार कहीं पर कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें