फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: भीषण लू की चपेट में राजस्थान, IMD ने 4 जिलों में दिया रेड अलर्ट, अंधड़ की चेतावनी

Thu, 17 Apr 2025 08:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान इस वक्त देश में सबसे गर्म प्रदेश बना हुआ है। यहां बाड़मेर में सर्वाधिक 45.5 डिग्री तापमान रहा है। बीते कई दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भयंकर लू चलने का दौर जारी है। मौसम विभाग द्वारा खासतौर से पश्चिमी राजस्थान में रेड अलर्ट की चेतावनी दी जा रही है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के मानचित्र पर राजस्थान पूरी तरह से लाल दिखाया जा रहा है। आज प्रदेश के 23 शहरों में जबरदस्त लू की चेतावनी है, इनमें जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और बीकानेर में सबसे ज्यादा हालात खराब है। इसलिए यहां मौसम विभाग की तरफ से लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के 8 शहरों मे आज तेज आंधी की चेतावनी भी दी गई है। भारत सरकार के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 अप्रैल तक राजस्थान व 17 अप्रैल तक गुजरात में लू की स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन


18-19 अप्रैल को होगी बारिश

इसी बीच मौसम विभाग ने 18 व 19 अप्रैल को देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल से हिमालय के पश्चिमी हिस्से में एक तीव्र विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका सबसे ज्यादा असर 18 व 19 अप्रैल को होगा। इसके असर से मैदानी इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने और बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: उदयपुर में भाजपा नेता सतीश पूनिया ने निभाई मायरे की रस्म, गीत गाकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
विज्ञापन


आईएमडी बाड़मेर-जैसलमेर के अनुसार 18 अप्रैल के बाद यहां लू की स्थिति में कुछ दिनों के लिए राहत मिल सकती है और तापमान 40 से 41 डिग्री रह सकता है।
बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 45.5 डिग्री दर्ज किया गया।

आज एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के 8 जिलों में आंधी और बूंदाबांदी की चेतावनी भी है।। मौसम विभाग का कहना है कि इस विक्षोभ के प्रभाव से अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू और करौली में तेज आंधी चल सकती और हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: नागौर में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने ली तीन की जान; मां-बेटा और पोते की मौके पर मौत, चालक फरार

वहीं अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालवाड़, जयपुर, झुंझुनू, कोटा, प्रतापगढ़, सीकर, चूरू, जालौर, नागौर, पाली, हनुमानगढ़ और गंगानगर में हीट वेव्स का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें नागौर, पाली, जालौर और चित्तौड़गढ़ में ऑरेंज तथा बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें