फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today : 46 डिग्री के पार पहुंचा पारा, बाड़मेर सबसे गर्म, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Sat, 18 May 2024 09:43 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather IMD Update : राजस्थान में गर्मी अपने तीखे तेवरों के साथ अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़  चुकी है। नौ तपा शुरू होने में अभी एक सप्ताह का समय शेष है लेकिन गर्मी के तेवरों ने हाल बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में लू की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौ तपा शुरू होने में अभी एक सप्ताह बाकी है लेकिन इस वक्त राजस्थान में तापमान सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है। चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में जबरदस्त लू की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


आने वाले दिनों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई गई है। राजधानी जयपुर में भी अधिकतम पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है और रविवार को यह 46 डिग्री के पार जा सकता है। 

प्रदेश के पश्चिमी राजस्थान के आठ शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। सर्वाधिक दिन का तापमान बाड़मेर में 46.5 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तरप्रदेश के आगरा के बाद बाड़मेर देश का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आगामी हफ्ते भर गर्मी से राहत नहीं

जयपुर मौसम विभाग केंद्र की ताजा जानकारी के अनुसार आगामी पूरे हफ्ते प्रदेश के मौसम में किसी तरह के बदलाव की कोई संभावना नहीं है बल्कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है साथ ही राज्य में हीट वेव चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें