फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today: देर रात बारिश में भीगा बीकानेर, आज जयपुर, अलवर समेत 8 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Fri, 21 Mar 2025 08:09 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बीकानेर में कल देर रात बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज सुबह जयपुर, अलवर, टोंक, अजमेर, सीकर, चूरू, झुंझुनू और नागौर में हल्की वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 21 मार्च को दोपहर बाद प्रदेश में 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी-पश्चिमी राजस्थान में दो दिनों से मौसम बदला हुआ है। देर रात बीकानेर में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज सुबह जयपुर, अलवर, टोंक, अजमेर, सीकर, चूरू, झुंझुनू और नागौर में हल्की वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद 3-4 दिन तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन


24 के बाद फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 24 मार्च को देश के हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से राजस्थान सहित उत्तरी राज्यों के मौसम पर भी असर आएगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का तंत्र भी बन सकता है। 

ये भी पढ़ें: Sirohi News: आबूरोड में शीतला सप्तमी पर बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा, माता को चढ़ाई ध्वजा
विज्ञापन


24 घंटों में बढ़ेगा पारा

प्रदेश कुछ हिस्सों में आज बारिश हो सकती है वहीं शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है।

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान की स्थिति की बात करें तो सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान सीकर में 11.5 डिग्री रहा। 
विज्ञापन


प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 15 से 30 प्रतिशत के बीच रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 32.1 व न्यूनतम 20.3 डिग्री रहा। भीलवाड़ा में 33.8 व न्यूनतम 15.8 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम 33.1 व न्यूतनम 22.4 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम 34.7 व न्यूनतम 14.2 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 33.2 व न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम 34.9 व न्यूनतम 16.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 14.2 डिग्री दर्ज किया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें