फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: मानसून के पहले दिन झालावाड़, उदयपुर, चित्तौड़ हुए तर, खरीफ की बुआई में आई तेजी

Wed, 26 Jun 2024 08:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update Today: मंगलवार को प्रदेश में मानसून के मंगल प्रवेश के साथ ही दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के आठ जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर और जोधपुर संभाग में बारिश होने संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान में झमाझम बारिश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मंगलवार को मानसून की एंट्री के बाद दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान के करीब 8 जिलों में जोरदार बारिश हुई। सबसे ज्यादा 66 एमएम बारिश झालावाड़ में दर्ज की गई। बुधवार को भी जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर और जोधपुर संभाग में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


राजस्थान में मानसून का पहला दिन 8 जिलों को तर कर गया। दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान से एंट्री लेने के बाद कल झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, पाली सहित करीब 8 जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी जयपुर, उदयपुर, अजमेर और भरतपुर सहित दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

हालांकि मानसून और प्री मानसून के आंकड़े मिलाने पर अब तक राजस्थान में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है लेकिन पिछले तीन दिनों से पूर्वी राजस्थान में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के संकेत मिलने के साथ ही अब राजस्थान में खरीफ की फसल बुआई का काम भी तेजी पकड़ने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें