फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: आंधी-बारिश के बीच भीषण गर्मी का डबल अटैक, कई जिलों में अलर्ट जारी

Tue, 28 Apr 2026 08:58 AM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है, जहां एक ओर आंधी, बारिश और ओलों से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी और लू का असर जारी है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और बाड़मेर में 46.4°C के साथ सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई।
विज्ञापन
राजस्थान में गर्मी का तांडव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक ओर जहां भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलों ने राहत भी दी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

कई जिलों में बारिश और ओले, मौसम ने बदला रंग

विज्ञापन

पिछले दो दिनों से राजस्थान के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखा गया है। सोमवार को दिनभर तेज गर्मी और लू के बाद शाम को अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और बीकानेर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ सहित आसपास के इलाकों में घने बादल छाए, धूलभरी हवाएं चलीं और कई जगह हल्की बारिश हुई। जयपुर में दोपहर की तेज गर्मी से राहत देने के लिए वाटर फॉगर मशीन से पानी का छिड़काव भी किया गया।

पिछले 24 घंटे: गर्मी और लू का असर जारी
अगर पिछले 24 घंटों के मौसम पर नजर डालें तो राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर साफ दिखाई दिया। जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़ और जयपुर समेत आसपास के इलाकों में दिन के समय तेज लू चली। गर्म हवाओं ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया और कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अलर्ट

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में मौसम तेजी से बदल रहा है। 28 अप्रैल को प्रदेश के 11 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 2 जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है। विभाग के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी इलाकों में कहीं-कहीं हीटवेव और गर्म रातें भी दर्ज हो सकती हैं।

तापमान 45 डिग्री के पार, बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं 1 मई तक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात, 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है।

पढ़ें: एमपी में भीषण गर्मी का कहर: पानी और छांव के अभाव में छिंदवाड़ा में तड़प-तड़प कर गिरे कबूतर, कई की दर्दनाक मौत

इन जिलों में दर्ज हुआ सबसे ज्यादा तापमान
राजस्थान में गर्मी अपने चरम पर पहुंचती दिख रही है। बाड़मेर 46.4°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा। जैसलमेर में 44°C, जोधपुर और बीकानेर में 45°C, कोटा में 44.3°C और जयपुर में 41.8°C तापमान दर्ज किया गया। फलौदी में तापमान 38°C रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

जैसलमेर में टूटा रिकॉर्ड, स्कूल टाइम बदला

विज्ञापन

जैसलमेर में सोमवार को भीषण गर्मी ने नया रिकॉर्ड बना दिया। अप्रैल महीने में पहली बार यहां तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। इससे पहले 18 अप्रैल 2025 को 46.3 डिग्री का रिकॉर्ड था, जिसे इस बार पार कर लिया गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए नागौर जिले में 12वीं तक के स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है। वहीं खैरथल-तिजारा जिले में 8वीं तक के बच्चों का समय सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक तय किया गया है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह
लगातार बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, जरूरी सावधानियां बरतने और दिन के समय धूप से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें