फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today: गंगानगर में तापमान 50 डिग्री के करीब; अब प्री-मानसून की गतिविधियों से राहत की उम्मीद

Sat, 14 Jun 2025 08:01 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान में भीषण गर्मी ने सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गंगानगर में अधिकतम तापमान लगभग 50 डिग्री को छू गया। वहीं बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलौदी, बीकानेर और चूरू में अधिकतम तापमान 46 डिग्री से अधिक रहा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। एक तरफ गंगानगर में अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री के बीच रहा। हालांकि पूर्वी राजस्थान में के कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं आज से जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में प्री मानसून की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून पूर्व की आंधी और बारिश की गतिविधियों में 15 जून के बाद से और बढ़ोतरी होगी। इससे अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है और हीट वेव्स से भी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Weather News: टेंपरेचर का टॉर्चर, देश में सबसे गर्म रहा राजस्थान का ये शहर, पारा 49.4 डिग्री; रिकॉर्ड भी टूटा
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मौसम तंत्र की स्थिति की बात करें तो शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। गंगानगर में जहां अधिकतम तापमान ऑल टाइम हाई 49.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं चूरू में यह 47.6 डिग्री, बाड़मेर में 46.2 डिग्री, जैसलमेर में 46.9 डिग्री, जोधपुर में 46.3 डिग्री, फलौदी में 46.2 डिग्री, बीकानेर में 46.4 डिग्री, फतेहपुर में 45 डिग्री, लूणकरणसर में 45.2 डिग्री, पाली में 45 डिग्री, पिलानी में 45.4 डिग्री, जयपुर में 44.5 डिग्री, अलवर में 44.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 44.9 डिग्री, संगरिया में 44.6 डिग्री तथा नागौर में 44.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें