फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि के बाद बढ़ी ठंड, अब तापमान में होगी बढ़ोतरी

Fri, 20 Feb 2026 08:02 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बारिश और ओलावृष्टि के बाद राजस्थान में तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई। अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे और न्यूनतम 15 डिग्री से कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा और तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी महसूस होगी।
 
विज्ञापन
बारिश-ओलावृष्टि के बाद बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश और ओलावृष्टि के बाद राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे प्रदेश में ठंडक बढ़ गई है। गुरुवार को राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इसके कारण सुबह-शाम मध्यम ठंडक और दिन में हल्की सर्दी महसूस की गई।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले एक-दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पारा सामान्य से ऊपर जा सकता है, जिससे सुबह-शाम की ठंड भी कम हो जाएगी और दिन में हल्की गर्माहट महसूस होने लगेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर-पूर्वी इलाकों में कुछ स्थानों पर सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जबकि कई जिलों में दोपहर तक आंशिक बादल रहे।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: बच्चे को सिगरेट और एनर्जी ड्रिंक पिलाने का वीडियो वायरल, ऐसे हुई आरोपी की पहचान; एक्शन की मांग तेज
विज्ञापन


जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर और धौलपुर सहित कई जिलों में हल्के बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे ही दर्ज हुआ। वहीं, गुरुवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस फलोदी और बाड़मेर में दर्ज किया गया।

सुबह-शाम ठंडक का असर स्पष्ट रहा और अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस अलवर और फतेहपुर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अब अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच सकता है। इससे दिन में हल्की गर्मी बढ़ेगी, जबकि सुबह-शाम की ठंडक में कमी आएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें