फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today : हिमालय पर बर्फबारी से राजस्थान में बढ़ी सर्दी; नागौर सबसे ठंडा, पारा 6.7°C तक लुढ़का

Sat, 08 Nov 2025 07:14 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update Today: पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा | राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान नागौर में 6.7 डिग्री दर्ज किया गया |
विज्ञापन
सर्दी से बचने को अलाव के पास खड़ी गाय - फोटो : सर्दी से बचने को अलाव के पास खड़ी गाय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी का असर अब राजस्थान तक पहुंच गया है। पिछले दो दिनों में तापमान में करीब 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को राज्य के पांच शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया।

नागौर सबसे ठंडा, जयपुर-उदयपुर में भी गिरा पारा

विज्ञापन

नागौर में न्यूनतम तापमान 6.7°C दर्ज हुआ, जो सीजन का सबसे कम तापमान है। अजमेर में भी तापमान गिरकर 8.2°C पहुंच गया। जयपुर, उदयपुर और सीकर समेत कई शहरों में भी रातें ठंडी रहीं। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहेगा और सुबह-शाम सर्द हवाएं चलती रहेंगी।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट सख्त: जोजरी, लूणी व बांदी नदियों के प्रदूषण पर एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट; स्वास्थ्य पर संकट

दिन में धूप, रात में ठंड बढ़ी

विज्ञापन

बीकानेर, जयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग में उत्तरी हवाओं का असर जारी है। दिन में धूप तेज रही, जिससे अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34.1°C, जैसलमेर में 33.3°C, बीकानेर में 30.8°C, जोधपुर में 30.6°C, पिलानी में 30.5°C और टोंक में 30.1°C रिकॉर्ड किया गया।

बीते 24 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान
राजस्थान के प्रमुख शहरों में 7 नवंबर को दिन और रात के तापमान में खासा अंतर देखा गया। अजमेर में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भीलवाड़ा में 28.5 और 11, वनस्थली (टोंक) में 30.1 और 11, अलवर में 28 और 10.6, जयपुर में 29.3 और 13, पिलानी में 30.5 और 10.2, सीकर में 27 और 7.2, कोटा में 28.2 और 13.6, चित्तौड़गढ़ में 29.3 और 11.4, उदयपुर में 27.8 और 12 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बाड़मेर में सर्वाधिक गर्मी रही जहां अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जैसलमेर में 33.3 और 15.5, जोधपुर में 30.6 और 11.7, बीकानेर में 30.8 और 15.4, चूरू में 29.8 और 8.7, गंगानगर में 29.1 और 13.6, नागौर में 29.1 और 6.7, हनुमानगढ़ में 29.1 और 17.8, जालौर में 30.6 और 12.3, सिरोही में 29.7 और 10.2, दौसा में 28.8 और 7.7, जबकि प्रतापगढ़ में अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें