फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: कड़ाके की ठंड के बीच आठ जिलों में कोल्ड-डे अलर्ट जारी, घने कोहरे की चेतावनी

Sun, 21 Jan 2024 10:01 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Today: प्रदेश में इन दिनों लगातार तेज ठंड का असर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिला। कहीं-कहीं घना कोहरा भी दर्ज किया गया।  बाकी प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने आठ जिलों में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा राजस्थान इस वक्त शीतलहर और कोहरे में लिपटा हुआ है। बीते 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा। कई जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिला। कहीं-कहीं घना कोहरा भी रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 22 जनवरी के लिए 8 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


इन जिलों में कोल्ड डे अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार अलवर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में कोल्ड डे का असर बना रहेगा। इनमें गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, टोंक, सवाई माधोपुर, सीकर, कोटा, करौली, झुंझुनू, झालावाड़, जयपुर, धौलपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, बांसवाड़ा, अलवर और अजमेर में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें