फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: अगले 48 घंटों में भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, और बढ़ेगा

Wed, 21 May 2025 07:48 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नौ तपा शुरू होने से पहले ही प्रदेश में भीषणतम गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इसी सप्ताह 25 मई से नौ तपा शुरू होगा लेकिन राजस्थान में पारा अभी से अपने चरम पर पहुंच गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पास पहुंच चुका है। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में गर्मी सीजन के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान झुलस रहा है। हर दिन सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटों में प्रदेश का पारा लगभग 47 डिग्री के पास पहुंच चुका है। नौ तपा 25 मई से शुरू होने जा रहा है लेकिन गर्मी ने अभी से सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। पूरा राजस्थान इस वक्त हीट वेव्स की चपेट में है। आज 13 शहरों में जबरदस्त हीट वेव्स का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक जाने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उदयपुर और कोटा संभाग में आंधी और बारिश आ सकती है।

विज्ञापन


बीते 24 घंटों में गंगानगर सबसे गर्म शहर रहा। यहां लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री  रहा। वहीं 5 शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।इनमें बाड़मेर में 45.8 डिग्री, पिलानी में 45.9 डिग्री, बीकानेर में 45.7 डिग्री, चूरू में 45.6 डिग्री और गंगानगर में 46.3 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। वहीं कुल 10 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक रहा। इनमें राजधानी जयपुर में तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जयपुर में अगले 2 दिन पारा और बढ़ेगा। वहीं पश्चिमी राजस्थान में अगले 4 से 5 दिन जबरदस्त हीट वेव्स चलेंगी। गर्म इलाकों में प्रशासन की तरफ से शहर की सड़कों पर छिड़काव करवाया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: Jaisalmer News: पोकरण में मिट्टी में दबने से ढाई साल के मासूम की मौत, खेलते समय हादसे का शिकार हुआ मासूम
विज्ञापन


रात में जयपुर-फलौदी सबसे गर्म

रात्रि के समय भी कई जिलों में पारा 30 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान फलौदी में 31.4 व जयपुर में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

 
बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में 42.2, भीलवाड़ा में  42.4, अलवर में 44.1, जयपुर में 43.8, पिलानी में 45.9, कोटा में 44, बाड़मेर में 45.8, जैसलमेर में 44.7, जोधपुर में 43.2, चूरू में 45.6 तथा बीकानेर में 45.7 और गंगानगर में 46.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें