फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today: शीतलहर और घने कोहरे से मिली राहत, एक सप्ताह में तापमान बढ़ने का अनुमान

Sat, 27 Jan 2024 09:36 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update: जबरदस्त शीतलहर और घने कोहरे की मार से जूझ रहे राजस्थान को अब इस सबसे थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। सर्दी के तीखे तेवरों में अब थोड़ी आई नरमी ने आम जनजीवन सुचारू कर दिया है।
 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पड़ रही तेज सर्दी के बाद कल ज्यादातर इलाकों में दिनभर तेज धूप खिली रही। हालांकि पश्चिमी राजस्थान में अभी भी चुभन वाली सर्दी पड़ रही है। बीते 24 घंटों में चूरू का न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री रहा। यही हालत सीकर के फतेहपुर की भी रही। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आगामी 1 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले दो दिनों में तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने अब भी शनिवार और रविवार को अलवर तथा भरतपुर में कोहरा छाए रहने के आसार जताए हैं लेकिन शीत लहर की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के दौसा, धौलपुर, सवाई माधोपुर, सीकर झुंझुनूं, करौली और टोंक में शनिवार को सामान्य कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें