फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today: सीकर-चूरू में पारा शून्य के पास, शीतलहर के साथ पाला पड़ने की चेतावनी

Fri, 12 Jan 2024 11:10 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में हुई बारिश के असर से गुरुवार को मौमस की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। सीकर का पारा शून्य डिग्री तक पहुंच गया। यहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कुल 7 जिलों में शीतलहर और पाला पड़ने का अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
सीकर का पारा शून्य डिग्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि सीकर, झुंझुनूं, चूरू, हुनमानगढ़, श्रीगंगानगर, अलवर और करौली में दिन सर्द रहेगा। चूरू, सीकर और झुंझुनू में किसानों के लिए पाले की चेतावनी भी जारी की गई है। सीकर में पारा शून्य डिग्री तक पहुंच गया हैं जबकि चूरू में न्यूनतम पारा 1 डिग्री और करौली में 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान बढ़ने और धूप खिली रहने से यहां सर्दी से थोड़ी राहत मिली। बीकानेर में 5.8, श्रीगंगानगर 4.3, धौलपुर 5.0, डूंगरपुर 11.8, जालौर 7.2, सिरोही 7.2, सीकर (फतेहपुर) -0.7, करौली 2.7 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। फतेहपुर में सबसे कम तापमान रहा। मौसम साफ रहने से सर्दी का असर तो बढ़ा लेकिन कोहरे का प्रभाव कम हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें