फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today: कमजोर पड़ी उत्तरी हवाओं से राजस्थान में दिन में तेज धूप, अभी और बढ़ेगा तापमान

Mon, 10 Feb 2025 09:09 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में अब ठंड का असर धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश में तापमान और बढ़ेगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सर्दी से राहत मिलने लगी है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम पारा 32 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में तापमान में और ज्यादा इजाफा होगा। मौसम विभाग का कहना है कि अलावा उत्तरी हवा का रुख कमजोर पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी और सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में बाड़मेर रहा सबसे गर्म इलाका रहा। यहां बीते 24 घंटे में 32.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान दौसा में 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में दिन में गुनगुनी धूप देखने को मिल रही है, वहीं रात में भी न्यूनतम पारा 10 डिग्री से उपर ही बना हुआ है। बीते 24 घंटों में जयपुर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क ही रहेगा। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 20 से 50 फीसदी के आस पास दर्ज की गई। 

बीते 24 घंटों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। फतेहपुर 9.9, सीकर में 9.5 डिग्री, जयपुर में 10.6 डिग्री, दौसा 5.4 डिग्री, कोटा में 9.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 2.2 डिग्री, बाड़मेर में 12.8 डिग्री, जैसलमेर में 12.0 डिग्री, जोधपुर में 11.3 डिग्री, बीकानेर में 13.4 डिग्री, चूरू में10.4 डिग्री और श्रीगंगानगर में 9.7 डिग्री और माउंट आबू में 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें