घरों में घुसा बारिश का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट, इन11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गुरुवार को प्रदेश के कई स्थानों पर भारी वर्षा हो रही है। इसे देखते हुए अब राज्य आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग की ओर से 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें अजमेर, ब्यावर, चूरू, दौसा, डीडवाना, कुचामन, दूदू, जयपुर, जयपुर ग्रामीण,झुंझुनू और केकड़ी में भारी बारिश के साथ आंधी/बिजली/तेज हवा चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।