फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today: उत्तर की सर्द हवा ने मार्च में निकलवाए गर्म कपड़े, पारा गिरा, प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन

Wed, 05 Mar 2025 09:38 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Today: उत्तर में बर्फबारी के चलते चल रही ठंडी हवा ने राजस्थान में अचानक ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। ऐसे में तेज गर्मी के बीच लोगों को फिर से गर्म कपड़े बाहर निकालने पड़े।
विज्ञापन
सर्द हवा से बढ़ी ठंड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर में हुई भारी बर्फबारी के चलते राजस्थान समेत कई राज्यों में तापतान में अचानक तेज गिरावट आई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में तापमान में 7 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में आज लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं, जबकि बीते कई दिनों से यहां सामान्य से अधिक गर्मी पड़ रही थी।

विज्ञापन



चूरू, गंगानगर, सीकर, हनुमानगढ़ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज और कल भी उत्तरी हवा के चलने से तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। सात मार्च से प्रदेश में फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के सभी शहरों में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप रही। दोपहर से राजस्थान के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी जिलों में सर्द हवा चलने लगी। तेज हवा के चलने से कई जगह धूल उड़ी और तापमान में भी गिरावट हुई। सबसे ज्यादा सीकर के फतेहपुर में तापमान मंगलवार के मुकाबले 8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मंगलवार को फतेहपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार को 23.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जयपुर मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में दो दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन


सात-आठ मार्च से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में राज्य में किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना नहीं है और अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 7-8 मार्च से राजस्थान में तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें