फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: तेजी से लुढ़का पारा, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे, जानिए ठंड को लेकर क्या कह रहे जानकार

Tue, 05 Nov 2024 09:07 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

राजस्थान में अब सर्दी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों में सीकर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां फतेहपुर न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री पहुंच चुका है।
विज्ञापन
राजस्थान में ठंड की दस्तक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मौसम करवट ले रह है। कई इलाकों में पारा 15 डिग्री के नीचे आ चुका है। सीकर, फतेहपुर, सिरोही में न्यूनतम पारा तेजी से लुढ़का है। सीकर सबसे ठंडा इलाका रहा। सीकर जिलें में पारा 13.3 और सीकर के फतेहपुर में 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के सिरोही में भी न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा। माउंट आबू की बात करें तो यहां भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है, लेकिन अभी भी यह सामान्य से 5.5 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन


राजस्थान में बीते 24 घंटों में मौसम का हाल
अजमेर में अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 16.9 डिग्री रहा। अलवर में अधिकतम तामपान 33 और न्यूनतम 15.8 डिग्री रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 36.9 और न्यूतनम 21.8 डिग्री रहा।

इस बार पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार सर्दियां भी कड़ाके की पड़ सकती हैं। राजस्थान का मौसम चक्र बीते एक साल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और बारिश वाला रहा है। इसलिए अनुमान है कि इस बार सर्दी भी बहुत ज्यादा रहने वाली है। सर्दी कई सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। इसका असर अभी से दिखाना शुरू हो चुका है। नवंबर के पहले सप्ताह में ही प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के नीचे जा चुका है।
विज्ञापन


जिन जिलों में उन चुनाव वहां तापमान की स्थिति

  • झुंझुनू में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया।
  • दौसा में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री व न्यूनतम 15.1 डिग्री दर्ज किया गया।
  • नागौर(खींवसर) में अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • डूंगरपुर(चौरासी)- अधिकतम तापमान 34.9 व न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस।
  • उदयपुर(सलूंबर)-अधिकतम तापमान 32.4 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस।
  • टोंक(देवली-उनियारा)- अधिकतम 34.8 व न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस।
  • अलवर(रामगढ़)- अधिकतम तापमान 32.9 व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें