फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में 3 दिन बिगड़ेगा मौसम: आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी; किसानों को अलर्ट

Wed, 14 Oct 2026 06:30 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में 14 से 16 अक्टूबर तक कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। बीकानेर और जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में मौसम का ज्यादा असर रह सकता है। मौसम विभाग ने किसानों को खुले में रखी फसल और अनाज सुरक्षित रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
जयपुर- मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अक्टूबर के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 से 16 अक्टूबर के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर और जयपुर संभाग के अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलौदी और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने कहीं-कहीं तेज मेघगर्जन, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है। बीकानेर संभाग और जयपुर संभाग के कुछ ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

बीकानेर और शेखावाटी में किसानों की बढ़ सकती है चिंता

मौसम में बदलाव के बीच किसानों के लिए फसल और अनाज को सुरक्षित रखना चुनौती बन सकता है। बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कई जगह फसलें कट चुकी हैं या पककर तैयार हैं। वहीं, मंडियों और खुले स्थानों पर अनाज रखा हुआ है। बारिश और ओलावृष्टि से इन्हें नुकसान हो सकता है।

मौसम विभाग ने किसानों और व्यापारियों को सलाह दी है कि खुले में रखी फसल और अनाज को तिरपाल से ढककर सुरक्षित स्थान पर रखें। खेतों में पानी भरने की आशंका को देखते हुए निकासी की व्यवस्था भी दुरुस्त रखें।

विज्ञापन


यह भी पढें- जयपुर: राहुल गांधी पर चुप क्यों हैं गहलोत? राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर ने बताई वजह; गरमाई सियासत

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ से जयपुर तक दिखेगा असर

पूर्वानुमान के मुताबिक, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में 14 और 15 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। बीकानेर और फलौदी क्षेत्र में भी गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका है।

जयपुर और भरतपुर संभाग में 14 से 16 अक्टूबर के दौरान मौसम प्रभावित रह सकता है। जयपुर संभाग के ग्रामीण इलाकों में 15 अक्टूबर को कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना जताई गई है। दौसा सहित आसपास के क्षेत्रों में भी तेज बौछारें पड़ सकती हैं।

16 अक्टूबर के बाद कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 अक्टूबर से पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क होने लगेगा। पूर्वी राजस्थान में 17 अक्टूबर से मौसम साफ रहने की संभावना है। फिलहाल अगले तीन दिन किसानों और आम नागरिकों को मौसम के बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें