फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 31 मार्च तक बारिश और आंधी की चेतावनी

Tue, 24 Mar 2026 07:32 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज जारी है। मार्च के अंत तक आंधी-बारिश का दौर रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 26 से 31 मार्च के बीच दो नए सिस्टम सक्रिय होने का अनुमान जताया है, जिससे कई जिलों में असर दिखेगा।

विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पिछले सप्ताह से शुरू हुआ मौसम का बदला मिजाज अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 31 मार्च के बीच राज्य में दो अलग-अलग वेदर सिस्टम सक्रिय हो सकते हैं, जिससे कई इलाकों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि 24 और 25 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में जयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं सहित कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं कोटा, बारां और अजमेर में दोपहर के समय बारिश हुई। कोटा के कुछ इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली, जबकि झालावाड़, सवाई माधोपुर और बूंदी में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। जयपुर में सोमवार सुबह गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिसमें शहर में 8 मिमी, शाहपुरा में 5 मिमी और जालसू में 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। यहां अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यह भी पढें- RBSE 12th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तारीख भी आई सामने, मार्च में ही होगा घोषित

Rajasthan: निकाय और पंचायत चुनावों में देरी पर बढ़ा विवाद, आयोग की छह चिट्ठियों पर सरकार से नहीं मिला जवाब

 

पश्चिमी राजस्थान के जिलों-जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर और गंगानगर में 22 मार्च की बारिश के बाद तापमान सामान्य या उससे नीचे बना रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बाड़मेर में सबसे अधिक 35.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि अन्य शहरों में भी तापमान सामान्य से कम रहा।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, आने वाले दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 29 से 31 मार्च के बीच एक मजबूत सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में तेज आंधी और मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें